फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   नजफगढ़ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म

नजफगढ़ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी में मासूमों की भी आबरू सुरक्षित नहीं है। बृहस्पतिवार शाम नजफगढ़ इलाके में एक ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को दबोचकर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक ट्रैवल एजेंसी में चालक का काम करता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रणधीर (25) घासीपुरा इलाके में रहता है। वह बृहस्पतिवार शाम पड़ोस में रहने वाली एक ढाई साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ककरौला नाले के पास ले गया। जहां उसने झाड़ियों में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह बच्ची को वहीं छोड़कर भागने लगा। हालांकि लोगों की नजर झाड़ी में जख्मी हालत में पड़ी बच्ची पर पड़ गई और उन्होंने शोर मचाकर आरोपी का पीछा किया। लोगों ने पकड़कर उसकी खूब धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed