{"_id":"137-34105","slug":"New-Delhi-34105-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या
New Delhi
Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। ख्याला इलाके में रविवार दोपहर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने सुभाष नगर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी दिल्ली से फरार होने के फिराक में था। पूछताछ में उसने प्रेमिका से शादी करने में बाधक बनने के कारण पत्नी की हत्या करने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, रघुवीर नगर में रहने वाले धर्मेंद्र ने पत्नी सरिता की हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि आरोपी की इलाके में मोबाइल की दुकान है। उसके तीन बच्चे हैं। यह भी जानकारी मिली कि धर्मेंद्र के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। जिस कारण अक्सर पत्नी से उसकी कहासुनी होती थी। सोमवार सुबह पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर उसकी पत्नी अक्सर उससे और उसकी प्रेमिका से झगड़ा करती थी। इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और रविवार को उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। उसके बाद वह अपने एक परिचित से रुपये लेकर दिल्ली से भागने के फिराक में था।
विज्ञापन