फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   एनआरआई से दुष्कर्म का आरोपी हवलदार दबोचा

एनआरआई से दुष्कर्म का आरोपी हवलदार दबोचा

Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में एक तलाकशुदा एनआरआई महिला ने परिवहन विभाग में तैनात हवलदार राम नरेंद्र शर्मा (40) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि राम नरेंद्र को वह दो साल से जानती है। शादी का झांसा देकर आरोपी कई बार उससे दुष्कर्म कर चुका है। दिल्ली आकर शादी का दबाव बनाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला ने 10 मार्च को द्वारका नॉर्थ थाने में अपने पूर्व पति के दोस्त राम नरेंद्र शर्मा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत में उसने बताया कि सोलह साल पहले सोनीपत के रहने वाले एक युवक से उसकी शादी हुई। शादी के बाद दंपति न्यूजीलैंड में रहने लगे। उसके दो बच्चे हैं। पति का वहां कैफे हाउस और टैक्सी का कारोबार है। पति का दोस्त राम नरेंद्र शर्मा अक्सर वहां आता जाता था।
विज्ञापन

इसी दौरान राम नरेंद्र से उसकी जान पहचान हुई। दो साल पहले दंपति के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। जिसका फायदा उठाकर राम नरेंद्र ने उनका तलाक करा दिया। इसके बाद से उसने शादी का झांसा देकर उसे सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और जयपुर घुमाया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मार्च को वह राम नरेंद्र से शादी की बात करने दिल्ली आई और द्वारका साउथ के एक होटल में ठहरी। जहां दस मार्च को राम नरेंद्र ने शादी की बात पर उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया और मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed