फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   एक्सप्रेस ट्रेन से गहने चुराने वाला गिरफ्तार

एक्सप्रेस ट्रेन से गहने चुराने वाला गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। चांदनी महल पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने के आरोप में चितली कबर निवासी मोहम्मद तौफिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से करीब 20 लाख रुपये के गहने बरामद हुए हैं। इनमें से कुछ जेवरात में हीरे जड़े हैं। आरोपी ने बताया कि यह जेवरात अजमेर के पास पूजा एक्सप्रेस में एक यात्री से चुराया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चितली कबर चौक से तौफिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो हीरा जड़ित सोने की चूड़ियां और तीन हीरा जड़ित अंगूठी मिली। आरोपी ने बताया कि वह एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी करने वाले एंड्यू राबर्ट गिरोह से जुड़ा हुआ है। गिरोह ने यह जेवरात पूजा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे जम्मू कश्मीर के गांधीनगर निवासी विजय सर्राफ से चुराई थी। इस बारे में अजमेर में मामला दर्ज है। गिरोह का सरगना एंड्यू मणिपुर का रहने वाला है। दिल्ली में इसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तौफिक की गिरफ्तारी की सूचना अजमेर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed