{"_id":"137-31109","slug":"New-Delhi-31109-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन में रहने से मना किया तो युवती की नाक काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन में रहने से मना किया तो युवती की नाक काटी
New Delhi
Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। तिलक नगर इलाके में एक युवती ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने से मना किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं उसने ब्लेड मारकर उसकी नाक काट ली। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ तिलक नगर इलाके में काली बस्ती में रहती है। 4 फरवरी को वह अपने मालिक के बेटे को स्कूल से लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे उसी बस्ती में रहने वाला युवक मिला। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजन के साथ वह कुछ दिन तक लिव इन रिलेशन में रही थी। आपस में मनमुटाव रहने पर उसने एक माह पहले उसे छोड़ दिया था। रास्ते में मिलते ही युवक ने उसे दोबारा साथ रहने के लिए जोर देने लगा। मना करने पर उसने उसकी पिटाई कर दी और ब्लेड निकाल कर उसकी नाक काट ली। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी राजन की तलाश में दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।