नई दिल्ली। तीन मूर्ति भवन में तैनात नागालैंड आर्म्ड पुलिस के एक जवान ने राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान कोहिमा निवासी कोहली सिलेना (29) के रूप में हुई है। सुइसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उसके साथियों ने बताया है कि वह घरेलू कारणों से परेशान था। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों के आने का इंतजार कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को सूचना मिली कि तीन मूर्ति भवन में सुरक्षा में तैनात नागालैंड आर्म्ड पुलिस के एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि जवान ने अपनी ठोढ़ी के नीचे राइफल लगाकर गोली चलाई है। गोली उसके सिर से बाहर निकल गई है। पुलिस ने उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोहली सिलेना के पास से पुलिस को कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि मौके पर मौजूद नागालैंड के अन्य जवानों ने बताया कि उसकी ड्यूटी दोपहर से देर रात तक थी। उनके मुताबिक, वह पारिवारिक कारणों से परेशान था। अभी तक की जांच में पता चला है कि कोहली करीब पांच साल पहले नागालैंड आर्म्ड पुलिस में भर्ती हुआ था। गत 9 अगस्त से वह तीन मूर्ति भवन में तैनात था।
स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
नई दिल्ली (ब्यूरो)। मयूर विहार इलाके में बुधवार की रात स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान यशोदा (20) के रूप में हुई है। पिता सुरेश ऑटो चालक है। पिता ने बताया कि यशोदा बुधवार रात घर में अकेली थी। उसके बेटे और पत्नी बाहर गई थी। वापस आने पर उसने यशोदा को पंखे से लटका हुआ पाया। सुरेश के मुताबिक यशोदा स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन से वह मानसिक तनाव में थी और घर के लोगों से कम ही बात कर रही थी, लेकिन उसने कभी भी तनाव का कारण किसी को नहीं बताया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।