{"_id":"137-30172","slug":"New-Delhi-30172-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे बड़ी धूप घड़ी अपनी दिल्ली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सबसे बड़ी धूप घड़ी अपनी दिल्ली में
New Delhi
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। अमेरिका के एरीजोना शहर की तरह अब आप राजधानी में भी धूप घड़ी का नजारा देख सकेंगे। रिंग रोड से बारापुला फ्लाईओवर की तरफ मुड़ते ही बाईं तरफ आपको पीतल की बड़ी-बड़ी प्लेट दिखेंगी। बेहतर डिजाइन और कारीगरी इसकी खूबसूरती है। स्पेस के वैज्ञानिकों ने देश की सबसे बड़ी इस धूप घड़ी की समय गणना को सटीक बताया है। स्पेस ने इसके लिए परियोजना परिधि बीते 21 दिसंबर को शुरू की थी। इसमें संगठन की एस्ट्रोनॉमिका विंग और प्रशिक्षु छात्र शामिल थे। शोध का नतीजा बेहतरीन रहा है। इसमें 1.5 फीसदी के अंदर तक पृथ्वी की परिधि को शुद्धता से मापा गया। स्पेस के मुताबिक, करीब 2300 वर्ष पहले अंतरिक्ष विज्ञानी एरिटोस्थैंस ने यही गणना की थी। परियोजना डीडीए की है। इसे कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले पूरा किया जाना था, मगर तकनीकी अड़चनों से देरी हो गई। बाद में पूरा होने के बाद इसकी स्पेस संगठन ने जांच की, जिसका परिणाम सही पाया गया।
--
खासियत
धूप घड़ी पूरी तरह से पीतल की प्लेटों से ढकी है। इस पर की गई नक्काशी सिंधु घाटी समेत विभिन्न भारतीय सभ्यताओं के सिक्कों की नक्काशी जैसी है। इसके डिजाइन को भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंगों से संवारा गया है। ढांचा पूरी तरह हस्तनिर्मित टाइल से बना है। इसकी ऊंचाई 12.7 मीटर और लंबाई 24.5 मीटर है। यह इस देश की एक बड़ी मूर्तिकला भी है।
--
क्या है धूप घड़ी
यह ऐसा यंत्र है, जिससे दिन में समय की गणना की जाती है। इसे नोमोन कहा जाता है। यंत्र इस सिद्धांत पर काम करता है कि दिन में जैसे-जैसे सूर्य पूर्व से पश्चिम की तरफ जाता है, उसी तरह किसी वस्तु की छाया पश्चिम से पूर्व की तरफ चलती है। सूर्य लाइनों वाली सतह पर छाया डालता है, जिससे दिन के समय घंटों का पता चलता है। समय की शुद्धता के लिए धूप घड़ी को पृथ्वी की परिक्रमा की धुरी की सीधा रखना होता है।
विज्ञापन
--
मशहूर धूप घड़ियां
अमेरिका में सबसे बड़ी धूप घड़ी केयरफ्री, एरीज़ोना में है।
भारत में सबसे बड़ी धूप घड़ी सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा निर्मित जयपुर में है।
दिल्ली में जंतर-मंतर और कुतुब मीनार में भी है।
नई धूप घड़ी इस मायने में अलग है कि इसका ढांचा पीतल का है और सबसे विशाल भी।