फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   बवाना से किशोर लापता, मामला दर्ज

बवाना से किशोर लापता, मामला दर्ज

Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। बवाना इलाके में एक 14 वर्षीय लड़का लापता हो गया। परिजनों ने उसके नहर में डूबने की आशंका जताई है। पुलिस ने इस बाबत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में किशोर को तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार जेजे कॉलोनी झुग्गी, बवाना निवासी छोटू ने 10 जनवरी को थाने में भाई कृपाल (14) की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका परिवार खेती करता है। कृपाल उसके लिए खाना लेकर नहर के किनारे गया था। खाना देने के बाद वह चला गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। छोटू ने आशंका जताई कि घर जाने के दौरान कृपाल नहर में गिर गया। सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कृपाल की तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि नहर में पानी का बहाव तेज है। गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed