फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   प्रदर्शनकारियों ने मनाया काला दिवस, फांसी की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मनाया काला दिवस, फांसी की मांग

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सामूहिक दुष्कर्म मामले में बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर काला दिवस मनाया गया। प्रदर्शनकारियों की संख्या बेशक कम थी, लेकिन उनका हौसला बुलंद था। ठंड के प्रकोप के बीच लोगों ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने और कड़ा कानून बनाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने काली पट्टी बांध रखी थी। उधर दोनों अनशनकारियों की हालत पहले से खराब हो गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले की जांच में जानबूझकर देरी कर रही है। आरोपियों को तुरंत दंड देना चाहिए। बृहस्पतिवार को एक कॉलेज की दर्जनों मेडिकल की छात्राएं जंतर-मंतर पहुंच कर इंसाफ के लिए आवाज उठाई। छोटे-छोटे समूह में स्कूल-कॉलेज की छात्र-छात्राएं यहां पहुंच रहे हैं। इन लोगों ने पुलिस और सरकार के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस मामले में बरेली के राजेश गंगवार 11 दिन और फर्रुखाबाद के बाबू सिंह छह दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इनकी मांग सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों को तुरंत मृत्युदंड देने व संसद का विशेष सत्र बुलाकर कठोर कानून बनाने की है। गंगवार ने कहा कि हमारा रक्तचाप पिछली रात को सामान्य था। उन्होंने बताया कि आरएमएल अस्पताल के कुछ डॉक्टर यहां आए थे और उन्होंने हमारे रक्त के नमूने लिए। पुलिस का कहना है कि दोनों अनशनकारियों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed