{"_id":"137-29199","slug":"New-Delhi-29199-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद मार्ग थाने में रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद मार्ग थाने में रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज
New Delhi
Updated Tue, 25 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाबा रामदेव व उनके समर्थकों के खिलाफ पार्लियामेंट थाने में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ लोगों को उकसाने और धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में सोमवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। प्रदर्शन के मामले में ही पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामदेव ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को इंडिया गेट जाने के लिए उकसाया था। इस कारण लोग भारी संख्या में इंडिया गेट-राजपथ पर पहुंच गए थे। राजपथ पर रविवार रात को हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ समर्थकों ने पेट्रोल बम का प्रयोग किया। दिल्ली पुलिस ने पेट्रोल बम फेंके जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि शरारती तत्वों ने एक से ज्यादा पेट्रोल बम का प्रयोग किया।
दूसरा मामला तिलक मार्ग थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने, दंगा भड़काने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। थाने में तैनात एसआई प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक चमन नाम का एक व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
सिपाही सुभाष की हालत गंभीर
इंडिया गेट-राजपथ पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए सिपाही सुभाष चंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती है। अधिकारियों का कहना है कि सिपाही का लिवर बुरी तरह प्रभावित है। सिपाही को बाहरी चोट ज्यादा नहीं आई है। मेरठ के गांव सहापुर बोराली निवासी सुभाष करावल नगर थाने में तैनात है। वह वर्ष 1989 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। पुलिस अधिकारियिों के अनुसार आरएमएल के डॉक्टर सिपाही की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। जब सिपाही को अस्पताल लाया गया था तो उसकी हालत नाजुक थी।