फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   गाजियाबाद में ही रची गई हरदीप की हत्या की साजिश

गाजियाबाद में ही रची गई हरदीप की हत्या की साजिश

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सुखदेव सिंह नामधारी ने अपने पीएसओ सचिन त्यागी ने गाजियाबाद में ही हरदीप चड्ढा की हत्या का षड्यंत्र रचा था। चड्ढा बंधु हत्याकांड में नामधारी व सचिन ने छतरपुर फार्म हाउस में आते ही बिना उकसावे के गोलियां चलाने लगे और हरदीप की हत्या कर दी। अदालत के समक्ष पुलिस ने उक्त खुलासे किए। अदालत ने सचिन से पूरे षड्यंत्र की जानकारी लेने के लिए उसे तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल सचिन त्यागी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। सचिन को मंगलवार दोपहर बाद साकेत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नेहा के समक्ष पेश किया गया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि फार्म हाउस में अचानक गोलीबारी नहीं हुई, बल्कि पहले से ही हत्या का षड्यंत्र रच लिया गया था। उन्होंने कहा नामधारी ने अपने पीएसओ सचिन त्यागी व अन्य साथियों के साथ गाजियाबाद में मीटिंग की थी। इस मीटिंग में पहलेे से ही तय कर लिया गया था कि किस प्रकार हरदीप चड्ढा की हत्या करनी है। इसलिए फार्म हाउस में आते ही नामधारी व सचिन ने बिना किसी उकसावे के हरदीप पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सचिन ने वहां से हत्या में प्रयुक्त हथियार गायब करने व साक्ष्य नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने कहा पोंटी चड्ढा ने नामधारी को बुलाया था, मगर हत्या के उद्देश्य से नहीं। उन्होंने कहा सचिन से हथियार बरामद हो गया है, मगर अन्य हथियार बरामद करने के अलावा गाजियाबाद में उस स्थान की पहचान करनी है जहां पूरा षड्यंत्र रचा गया। बचाव पक्ष के वकील ने रिमांड पर आपत्ति जताते हुए कहा उनका मुवक्किल पुलिसकर्मी है और उसने अपना कर्तव्य निभाते हुए नामधारी की सुरक्षा में गोली चलाई थी। अदालत ने उनके तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि साक्ष्यों को जुटाने व हथियारों की बरामदगी के लिए सचिन से पूछताछ जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed