{"_id":"137-28270","slug":"New-Delhi-28270-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
New Delhi
Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दहेज प्रताड़ना के मामले में तीस हजारी अदालत ने ब्रिटेन में बसे एनआईआर उज्जवल मलिक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। मोती नगर निवासी उज्जवल के खिलाफ उसकी पत्नी तनू कपूर ने दहेज प्रताड़ना का मामला दायर कर रखा है। मामले की सुनवाई एमएम एकता गाबा की अदालत में चल रही है। अदालत ने उज्जवल के खिलाफ दूसरी बार लुक आउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
मामले के अनुसार मोती नगर निवासी तनू कपूर ने गत वर्ष 17 जनवरी को पश्चिमी जिला महिला अपराध शाखा में पति उज्जवल, सास, ससुर व अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में चार्जशीट दाखिल होना बाकी है। महिला अपराध शाखा ने उज्जवल को बुलाने के लिए उसके माता पिता से कहा था, लेकिन वह नहीं आया। मामले में समझौता न होने पर मोती नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में एमएम शिवाली शर्मा की अदालत ने उज्जवल के खिलाफ वर्ष 2011 में लुक आउट नोटिस जारी किया था। बचाव पक्ष ने हलफनामा देकर 16 अक्टूबर तक भारत आने की बात कही थी। अदालत ने 30 जुलाई को उज्जवल के खिलाफ लुक आउट नोटिस रद्द कर दिया था। हालांकि हलफनामा देने के बाद भी उज्जवल भारत वापस नहीं आया। इस पर अदालत ने 16 अक्टूबर को लुक आउट नोटिस रद्द करने की उज्जवल की अर्जी खारिज कर दी। बता दें कि इससे पहले अदालत ने उज्जवल के भाई व भाभी के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया था। इसके बाद धीरज व तान्या भारत आ गए थे, लेकिन उज्जवल भारत वापस नहीं आया था।