फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   12वीं के छात्रों के बीच चले चाकू, दो घायल

12वीं के छात्रों के बीच चले चाकू, दो घायल

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में मामूली पर बात पर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने दूसरे को चाकू मार दिया। बीचबचाव कराने आए एक अन्य छात्र पर भी उसने हमला किया। गंभीर हालत में 18 वर्षीय फुरकान और उत्तम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फुरकान की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी शाहिद (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, फुरकान सनलाइट कॉलोनी, पुरानी सीमापुरी का रहने वाला है। वह सीमापुरी के सर्वोदय विद्यालय में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को स्कूल के पास फुरकान ने किसी बात पर एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया। इसको लेकर फुरकान का अपनी कक्षा के छात्र शाहिद से झगड़ा हो गया। मारपीट के बाद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया, मगर शुक्रवार को स्कूल के गेट नंबर दो पर शाहिद और फुरकान के बीच फिर झगड़ा हुआ। आरोप है कि शाहिद ने फुरकान की कमर, सिर और कान पर चाकू मार दिया। बीचबचाव कराने आए उत्तम पर भी उसने हमला किया। मारपीट में शाहिद भी मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फुरकान और उत्तम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीमापुरी पुलिस ने दोनों छात्रों के बयान के बाद शाहिद के खिलाफ चाकू मारने और फुरकान के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed