{"_id":"137-27623","slug":"New-Delhi-27623-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर बस की टक्कर से बच्ची की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर बस की टक्कर से बच्ची की मौत
New Delhi
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। ख्याला इलाके में क्लस्टर बस की टक्कर से मंगलवार सुबह स्कूल जा रही तीन वर्षीय बच्ची चारु की मौत हो गई। घटना के वक्त वह रिक्शे पर बैठ रही थी तभी बस से पीछे से टक्कर मार दी। इससे बच्ची गिर गई और पिछले पहिये के नीचे आ गई। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सी-ब्लॉक रघुवीर नगर निवासी मनोज कुमार की बेटी चारु एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह मेन रोड पर चारु बच्ची को रिक्शे पर बैठाने आया था। बच्ची रिक्शे पर बैठ ही रही थी। तभी बस (रूट संख्या 408) ने रिक्शे में टक्कर मार दी। मनोज बेटी लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन