फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   बेघरों का भी बनेगा वोटर आईडी कार्ड

बेघरों का भी बनेगा वोटर आईडी कार्ड

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग अब ऐसे लोगों का भी मतदाता पहचान पत्र बनाएगा जो बेघर हैं। इसके लिए सोमवार से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरे से इसकी शुरुआत की गई। राजधानी में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास न तो घर है और न ही पहचान पत्र। वह खुले आसमान के नीचे या रैन बसेरों में जीवन बिता रहे हैं। ऐसे लोगों का न तो मतदाता पहचान पत्र बनता है और न ही किसी लाभकारी योजना का लाभ मिलता है। अधिकारियों का कहना है कि वह खुद उनके बीच जाकर फॉर्म भरवाएंगे, वेरिफिकेशन करेंगे और वोटर आईडी कॉर्ड जारी करेंगे। इसके लिए जेंडर रिसोर्स सेंटर की भी मदद ली जाएगी। मुख्य निर्वाचन कार्यालय का कहना है कि इसे लेकर अगले एक पखवाड़े तक अलग-अलग इलाके में अभियान चलेगा। जरूरत पड़ी तो अभियान का समय बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed