{"_id":"137-27512","slug":"New-Delhi-27512-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से फरार बदमाश सहयोगी साथ धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से फरार बदमाश सहयोगी साथ धरा गया
New Delhi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पंजाबी बाग थाना पुलिस और तीसरी बटालियन की संयुक्त टीम ने कार लूटने के आरोप में प्रवीण उर्फ सोनू और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों ने टीम पर गोली भी चलाई। पुलिस को इनके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार मिली है। पुलिस ने इनके चार सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी. रंगनाथन ने बताया कि 19 अक्तूबर को कार लूट में गिरफ्तार प्रवीण तीस हजारी अदालत से फरार हो गया। सब्जी मंडी पुलिस छानबीन कर रही थी। गिरोह ने 30 अक्तूबर की रात इंद्रापुरम इलाके से ड्राइवर को अगवा कर स्विफ्ट डिजायर कार लूटी थी, बाद में ड्राइवर को लालकिले के पास फेंक दिया। इसके बाद पंजाबी बाग क्लब रोड के पास जायलो कार लूटी और ड्राइवर को मुंडका में फेंककर फरार हो गए। जांच के दौरान पंजाबी बाग पुलिस ने प्रवीण के चार सहयोगियों सुरेंद्र, सुधीर, प्रदीप और मंदीप को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से जायलो कार मिली थी। एक सूचना पर पुलिस ने रविवार को पंजाबी बाग इलाके से प्रवीण और उसके सहयोगी प्रदीप को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण अब तक 30 वारदात कर चुका है। पुलिस ने पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है।