{"_id":"137-27469","slug":"New-Delhi-27469-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम समय में थी सिर्फ 12 फुट की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम समय में थी सिर्फ 12 फुट की दूरी
New Delhi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। भले ही दोनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद हत्या तक पहुंच गया हो, लेकिन अंतिम समय में दोनों के बीच की दूरी मात्र 12 फुट थी। श्मशान घाट पर दोनों के अंतिम संस्कार के लिए सजे प्लेटफार्म की दूरी 12 फुट थी। दरअसल, दोनों परिवारों और अन्य परिचितों की आपसी बातचीत के बाद यह तय किया गया था कि संस्कार एक ही जगह किया जाए। वहीं, अंतिम संस्कार के समय भी दोनों पक्षों में दूरियां दिख रही थीं। पोंटी चड्ढा के परिचित श्मशान घाट की एक ओर खड़े थे। जबकि हरदीप के परिचित दूसरी ओर थे। हालांकि, मौजूद लोगों का कहना था कि इस घटना के बाद परिवार का क्या माहौल रहेगा, इसका तो पता नहीं लेकिन एक ही जगह पर अंतिम संस्कार करके यह दिखाने की कोशिश जरूर की जा रही है कि परिवार अब भी एक जुट है। इस संकट की घड़ी से जल्द ही परिवार उबर जाएगा।
कारों के काफिले से लगा आधा किमी तक जाम
अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों की कारों से श्मशान घाट की पार्किंग फुल गई थी। इसके बाद लोगों ने कारें श्मशान घाट के बाहर सड़क के दोनों ओर खड़ी कर दीं। इससे करीब आधे किलोमीटर तक कारों की कतार लग गईं जिससे मूलचंद से आईटीओ की ओर आने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया। हालात को काबू करने के लिए मौजूद ट्रैफिक कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। इसके बावजूद तीन घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को भी उठाना शुरू कर दिया था।