फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   हिंदी में गोल्डमेडलिस्ट था शशि

हिंदी में गोल्डमेडलिस्ट था शशि

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। हिंदी स्नातक में गोल्ड मेडल प्राप्त शशि शेखर की शैक्षणिक पृष्ठभूमि देखकर लगता नहीं है कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता था। हिंदी भाषा में शशि ने तीनों साल सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। हिंदी में स्नातक की डिग्री में 82 फीसदी अंक लेकर उसने टॉप किया था, जिसके कारण उसे गोल्ड मेडल से नवाजा गया था।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज के हॉस्टल के कमरा नं. 111 में शशि शेखर अकेले रहता था। 2011 हिंदी में टॉप करने के कारण शशि को एमए हिंदी के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। कॉलेज के छात्रों के मुताबिक उसने जेएनयू में एमए की प्रवेश परीक्षा पास की थी लेकिन डीयू के हिंदू कॉलेज से ही हिंदी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने का निर्णय लिया। पढ़ाई में तेज होने के साथ-साथ उसका लेखन भी काफी अच्छा था। हिंदी कविता लेखन में उसकी गहरी रुचि थी। पुलिस को कमरे से एक नोटबुक मिली है जिसमें बहुत सारी हिंदी की कविताएं लिखी हुई हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मनोचिकित्सक
ऐसे होनहार छात्र के आत्महत्या करने पर एम्स के पूर्व मनोचिकित्सक डॉ रामतीर्थ अग्रवाल कहते हैं कि अक्सर प्रतियोगिता के चक्कर में छात्र जूझते रहते हैं। जूझते-जूझते जब थक जाते हैं तो मौत को जिंदगी से बड़ा समझने लगते हैं। युवा पीढ़ी का महत्वाकांक्षी होना लाजिमी है लेकिन यह एक स्तर पर खतरनाक हो सकती है। ऐसी सूरत में वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। ऐसा भी संभव है कि वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित रहा हो। जिसके कारण वह ऊटपटांग निर्णय लेने से भी नहीं चूकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed