{"_id":"137-27304","slug":"New-Delhi-27304-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर बच्ची की मौत
New Delhi
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आनंद विहार आईएसबीटी पर रविवार देर रात बस में चढ़ने की आपाधापी में पूजा (12) पिछले पहिये के नीचे आ गई। उसने माता-पिता के सामने ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पूरा परिवार दीपावली मनाने के लिए यूपी के मैनपुरी जा रहा था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मधु विहार पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पूजा बी-707, मयूर विहार फेज-3 में रहती थी। परिवार में पिता दुर्गपाल, मां कमला और बड़ा भाई जितेंद्र हैं। दुर्गपाल और जितेंद्र प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पूजा सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। रविवार देर रात 1 बजे पूरा परिवार अपने गांव पुराउली, मैनपुरी जाने के लिए ऑटो से आनंद विहार पहुंचा। दीपावली की वजह से भीड़ बहुत ज्यादा थी। बस स्टैंड के अंदर घुसते ही मैनपुरी डिपो की बस की ओर भीड़ लपकी। पूजा भी अपने माता-पिता के साथ बस में चढ़ने लगी। इस बीच चालक ने बस चला दी और कमला से पूजा का हाथ छूट गया। पूजा बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। हादसे के कुछ ही देर बाद बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पूजा का शव परिजनों को सौंप दिया। मधु विहार पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन