फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   प्रदेश के बाहर स्टडी सेंटर खोलेगा विवि

प्रदेश के बाहर स्टडी सेंटर खोलेगा विवि

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी शीघ्र अपने स्टडी सेंटर खोलेगा। देश के मुख्य शहरों में केंद्रों के विस्तार की योजना का खाका तैयार किया है। पत्राचार के माध्यम से अन्य राज्यों के छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विवि प्रशासन ने योजना तैयार की है। इससे विवि के इक्डोल में छात्रों की संख्या बढ़ेगी और आय में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अभी प्रदेश से बाहर एकमात्र केंद्र नोएडा में खोला है। प्रशासन ने पत्राचार के माध्यम से कई नए कोर्स शुरू किए हैं। इनमें कुछ अन्य प्रोफेशनल कोर्स अगले साल और शुरू किए जाने हैं। हालांकि, प्रशासन का तर्क है कि कई शहरों से केंद्र खोलने की मांग आ रही है। इसके मुताबिक ही योजना तैयार की जा रही है। प्रशासन ने दिल्ली, मुंबई से लेकर पंजाब और हरियाणा के कई बड़े शहरों में केंद्र बनाने की योजना का खाका तैयार किया है। इसे शीघ्र विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में मंजूरी को लाया जाना है। विवि की ईसी की स्वीकृति के बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा। प्रशासन ने मुख्य रूप से लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, रोहतक से लेकर उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में विस्तार की योजना है। वर्तमान में इक्डोल का एकमात्र केंद्र महज नोएडा में बना है। वहां इसी साल पहली बार प्रवेश लेने की सुविधा छात्रों को दी गई है। प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने माना कि पत्राचार के कोर्सों के विस्तार के लिए योजना का खाका बनाया गया है। ईसी में मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर अमल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

क्या है प्रदेश विवि से डिग्री की खासियत
प्रदेश विश्वविद्यालय की इक्डोल की डिग्री में कहीं भी पत्राचार के माध्यम से की हुई डिग्री नहीं लिखा जाता है। इसलिए इसे रेगुलर डिग्री की तर्ज पर ही माना जाता है। इसका लाभ छात्रों को रोजगार हासिल करने में भी काफी फायदा मिलता है। इसलिए उत्तर भारत के कई राज्यों में हिमाचल विश्वविद्यालय के इक्डोल से डिग्री करने की काफी मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed