{"_id":"137-27219","slug":"New-Delhi-27219-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में दिखा जाम ही जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में दिखा जाम ही जाम
New Delhi
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दीपावली के मौके पर लोग अपने वाहनों से खरीददारी करने निकले। इस वजह से जगह-जगह बड़े पैमाने पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम तक जाम और उससे जुड़ी करीब 45 से 50 सूचनाएं ट्रैफिक कंट्रोल रूम में दर्ज की गईं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर काफी वाहनों के आने से जाम लगना शुरू हो गया। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अनुसार देर रात तक जाम के हालत बने रहे। फिल्मीस्तान, चांदनी चौक, चांदनी चौक की तरफ जाते हुए महात्मा गांधी मार्ग, आईएसबीटी, शालीमार बाग, मीराबाग चौक, पंजाबी बाग, पीतमपुरा से रोहिणी, राजौरी गार्डन, मोती बाग, आरकेपुरम, सरोजनी नगर, ग्रीन पार्क, हौजखास, मालवीय नगर, गोविंदपुरी में गुरु रविदास मार्ग, लाजपत नगर, आश्रम चौक, निजामुद्दीन, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, इंडिया गेट, आईटीओ आदि जगहों पर बड़े पैमाने पर दिनभर जाम लगता रहा। लोगों को जाम से निकलने से एक से डेढ़ घंटा लग रहा था। अधिकारियों का कहना है कि बाजार और उनके आसपास काफी ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सड़कों से हटाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बाजारों के आसपास तैनात किया गया है। बाजारों के आसपास के इलाकों की हालत ऐसे हो गए थे कि वाहनों को खड़ा करने तक को जगह नहीं थी।
विज्ञापन