फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   स्मॉग के चंगुल से धीरे-धीरे छूटेगा एनसीआर

स्मॉग के चंगुल से धीरे-धीरे छूटेगा एनसीआर

Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्मॉग की चादर से एनसीआर धीरे-धीरे बाहर निकलेगा। बृहस्पतिवार दोपहर से उत्तर-पश्चिम हवाएं तेज होंगी जिससे स्मॉग छटेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 नवंबर तक आसमान पूरी तरह साफ दिखेगा, लेकिन दीपावली पर पटाखों का असर फिर परेशानी बढ़ाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, दिनभर धूप नहीं दिखने और स्मॉग छाए रहने से दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एम दुरई स्वामी का कहना है कि बृहस्पतिवार से धुंध छंटने लगेगी और दृश्यता में सुधार होगा। रविवार तक आसमान साफ हो जाएगा, क्योंकि उत्तर-पश्चिम से आने वाली तेज हवाएं धुआं, प्रदूषण और धूल के कण उड़ा ले जाएंगी। उधर, दीपावली पर जलने वाले पटाखों के कारण 12-15 नवंबर के बीच स्मॉग उत्तर-पश्चिम भारत को घेर सकती है।
विज्ञापन

एनसीआर में तापामान
नोएडा 28.0/16.8 डिग्री
गाजियाबाद 27.9/17.3 डिग्री
गुड़गांव 30.9/11.9 डिग्री
फरीदाबाद 30.9/13.0 डिग्री
बुधवार को दिल्ली में दृश्यता
सुबह 8.30 बजे 500 मीटर
सुबह 11.30 बजे 800 मीटर
दोपहर 2.30 बजे 1500 मीटर
शाम 5.30 बजे 800 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed