फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   वेबसाइट हैक कर बनाए फैक्टरी लाइसेंस

वेबसाइट हैक कर बनाए फैक्टरी लाइसेंस

Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नगर निगम की वेबसाइट हैक करके करीब ढाई सौ फैक्टरी लाइसेंस बनाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तरी नगर निगम की स्थाई समिति की बैठक में भाजपा सदस्य रामकिशन सिंघल और विजय प्रकाश पांडेय ने फैक्टरी लाइसेंस नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम एक ओर फैक्टरी लाइसेंस नहीं बना रहा है, वहीं अधिकारी फैक्टरी वालों को तंग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने कड़ा विरोध किया। समिति अध्यक्ष योगेंद्र चंदोलिया के निर्देश पर अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम अब ऑनलाइन लाइसेंस बनाती है। गत दिनों किसी ने उनकी वेबसाइट हैक कर ढाई सौ लाइसेंस बना दिए। नगर निगम के पास इससे संबंधित कोई दस्तावेज भी जमा नहीं है। इसके अलावा उन फैक्टरियों के लाइसेंस बनाए भी नहीं जा सकते थे। यही वजह है कि उन्होंने अपनी वेबसाइट बंद कर रखी है, क्योंकि फिर से उसे हैक कर फर्जी लाइसेंस बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed