{"_id":"137-26952","slug":"New-Delhi-26952-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्येंद्र दुबे को एस आर जिंदल सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्येंद्र दुबे को एस आर जिंदल सम्मान
New Delhi
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले इंजीनियर सत्येंद्र कुमार दुबे को मरणोपरांत एसजे फाउंडेशन ने एस आर जिंदल पुरस्कार से सम्मानित किया है। फाउंडेशन की ओर से बयान जारी कर सत्येंद्र दुबे व तीन अन्य लोगों को वर्ष 2012 के एस आर जिंदल पुरस्कार से सम्मानित करने की बात कही गई है। इस पुरस्कार के विजेता को एक करोड़ रुपए की धनराशि दी जाती है। गत वर्ष यह पुरस्कार आईएएस अशोक खेमका को दिया गया था। इस साल आठ श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे जिनमें प्रत्येक विजेता को एक करोड़ रुपए की राशि सम्मान स्वरूप मिलेगी।
विज्ञापन