फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   वृद्धा से जेवरात लूटने वाला गिरफ्तार

वृद्धा से जेवरात लूटने वाला गिरफ्तार

Fri, 02 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 02 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अशोक विहार पुलिस ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला से चेन और अंगूठी लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश की पहचान केशवपुरम निवासी गुरुसेवक सिंह के रूप में हुई। वह पहले कैब चलाता था, लेकिन नशे की आदत से नौकरी छूटने के बाद वह लूटपाट करने लगा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चांदनी चौक के एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है, जिसने आरोपी से चोरी के जेवरात खरीदे थे और बदले में उसे 5 हजार रुपए दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बलदेव राज मदान 80 पत्नी उषा मदान के साथ अशोक विहार फेज एक में रहते हैं। 28 अक्तूबर को उषा घर में अकेली थीं। इसी दौरान एक युवक उनके घर में घुस गया। उसके हाथ में स्क्रू ड्राइवर था। युवक ने स्क्रू ड्राइवर की नोंक पर उषा को कब्जे में कर लिया और उनसे चेन और अंगूठी लूटकर फरार हो गया। युवक के भागने के दौरान उषा का नौकर पहुंच गया। लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाश फरार हो चुका था। पुलिस ने नौकर उमेश के बताए हुलिए के आधार पर गुरुसेवक को केशवपुरम से गिरफ्तार किया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने ज्वेलर बृजमोहन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed