{"_id":"137-26543","slug":"New-Delhi-26543-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठी स्टील परिवार की बहू की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठी स्टील परिवार की बहू की संदिग्ध हालत में मौत
New Delhi
Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इंदौर के मशहूर उद्योग घराने राठी स्टील परिवार की बहू की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की शिनाख्त आकांक्षा राठी (32) के रूप में हुई है। आकांक्षा के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक आकांक्षा के पिता किशलपाल सिंह का द्वारका नॉर्थ, सेक्टर-3 में संसद विहार में फ्लैट है। शादी के बाद आकांक्षा अपने ससुराल इंदौर में रह रही थी। वह अपने पति की कंपनी राठी स्टील में डायरेक्टर थी। बीते चार सितंबर को अचानक आकांक्षा के पति अनिरुद्ध राठी की मौत हो गई थी। पति की मौत से वह गहरे सदमे में थी। आकांक्षा के पिता उसे दिल्ली ले आए थे। इस बीच 23 अक्तूबर को तड़के वह अपने कमरे में गंभीर हालत में मिली। उसके गले पर चुनरी लिपटी थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसी दिन आकांश का डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आकांक्षा ने खुद गला घोटकर जान दी है। वहीं, परिजनों के मुताबिक पति की मौत से पहले आकांक्षा ने ससुराल वालों के खिलाफ इंदौर में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी थी। मामले में दक्षिण-पश्चिम जिला अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार ओझा ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन