{"_id":"137-26368","slug":"New-Delhi-26368-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम लोन देने के नाम पर व्यवसायी से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम लोन देने के नाम पर व्यवसायी से ठगी
New Delhi
Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में गारमेंट व्यवसायी को 30 लाख रुपये होम लोन दिलाने का झांसा देकर बदमाशों ने उससे दो चेक कैंसल कर ले लिए और उसके खाते से 4.80 लाख रुपये निकाल लिए। व्यवसायी ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। छानबीन के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मैजिक पेन से चेक को कैंसल कर व्यवसायी को चूना लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, कबीर नगर निवासी मोहम्मद नौशाद (29) का रेडीमेड गारमेंट का काम है। उसका कबीर नगर स्थित एक सरकारी बैंक में बचत खाता है। नौशाद ने बताया कि 26 सितंबर को एक शख्स ने फोन पर संपर्क कर उसे 30 लाख रुपये होम लोन दिलाने की बात की। नौशाद इसके लिए तैयार हो गया। 28 सितंबर को एक युवक नौशाद के पास जरूरी कागजात लेने आया। उसने नौशाद से साइन कराकर दो चेक लिए। युवक ने अपने ही पेन से दोनों चेक को नौशाद के सामने कैंसल किया और चला गया। एक अक्तूबर को खाते की जांच करने पर नौशाद को पता चला कि उसके खाते से दो चेक के माध्यम से 4.80 लाख रुपये निकाले गए हैं। नौशाद ने बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पता चला कि यह वही चेक थे जो नौशाद ने होम लोन दिलाने वाले शख्स को दिए थे। नौशाद का कहना है कि बैंक अधिकारियों ने बिना उसे सूचना दिए इतनी बड़ी राशि एक अनजान शख्स को दे दी।