{"_id":"137-25574","slug":"New-Delhi-25574-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से कीजिए मास्टर इन मैथमेटिक्स एजुकेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से कीजिए मास्टर इन मैथमेटिक्स एजुकेशन
New Delhi
Updated Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गणित के शिक्षक बनने के इच्छुक छात्रों के लिए नया साल मास्टर इन मैथमेटिक्स एजुकेशन का तोहफा लेकर आ रहा है। डीयू में मेटा यूनिवर्सिटी के तहत इस पहले कोर्स के पहले सेमेस्टर की शुरुआत तीन जनवरी, 2013 से होने जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
डीयू के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर(सीआईसी) के प्रमुख एम एम चतुर्वेदी ने बताया कि मास्टर इन मैथमेटिक्स एजुकेशन के लिए जामिया के साथ मिलकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस कोर्स को सितंबर-अक्तूबर से शुरू करने की योजना थी, लेकिन इसके लिए तैयार करने में देरी के चलते अब यह कोर्स जनवरी से शुरू होगा। इस कोर्स के लिए निर्धारित 20 सीटों के दाखिले के लिए छात्रों को लिखित परीक्षा व साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा। संभावित आवेदन प्रक्रिया 18 अक्तूबर से 9 नवंबर तक चलेगी। तीन हफ्तों की प्रक्रिया के बाद छात्रों को संभवत: 25 नवंबर को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट 30 नवंबर तक घोषित होने की संभावना है। तय 20 सीटों में 10-10 सीटों पर डीयू व जामिया की रिजर्वेशन पॉलिसी के मुताबिक दाखिले होंगे। लिखित परीक्षा के नतीजों के आधार पर 60 छात्रों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसमें साक्षात्कार के आधार पर अंतिम 20 छात्रों का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह ऐसा कोर्स होगा, जिसमें फोकस परंपरागत तरीके से गणित को सिखाने की बजाय गणितीय अवधारणाओं को समझाने पर रहेगा। कोर्स का 60 फीसदी हिस्सा प्रोजेक्ट वर्क पर आधारित होगा। मास्टर डिग्री इन मैथमेटिक्स एजुकेशन में प्रवेश के लिए छात्र का स्नातक स्तर की कम से कम दो साल की पढ़ाई पूरी कर लेना जरूरी है। साथ ही स्नातक स्तर पर दो पेपर गणित के होने चाहिए।