{"_id":"137-25082","slug":"New-Delhi-25082-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल आज करेंगे पार्टी का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल आज करेंगे पार्टी का ऐलान
New Delhi
Updated Tue, 02 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अरविंद केजरीवाल अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने जा रहे हैं। आईएसी के मुताबिक मंगलवार सुबह 10.00 बजे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में देशभर से कार्यकर्ता इकट्ठा हाेंगे। इस दौरान पार्टी के संविधान, वैचारिक दस्तावेज और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के मुताबिक, पार्टी किस मुद्दे पर क्या राय रखेगी और आगे का रास्ता क्या होगा, इसका ऐलान किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग लोगों से चर्चा के आधार पर संविधान का ड्राफ्ट तैयार होगा। आगे लोगों की राय के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए इंटरनेट से भी लोगों की राय मांगी जाएगी। आईएसी के मुताबिक पार्टी का नाम फिलहाल तय नहीं किया गया है। इसके लिए कई नामों पर विचार किया गया। नाम का ऐलान न करने की वजह यह बताई गई कि मौजूदा राजनीति माहौल में यह डर है कि ऐलान करते ही कोई हमारी पार्टी का नाम अपने नाम पर रजिस्टर न कर ले। जहां तक फंड का सवाल है कि तो जिस तरह लोगों ने रामलीला मैदान में आंदोलन के दौरान करोड़ों रुपए का दान किया था, उसी तरह पार्टी के फंड में भी अपना योगदान करेंगे।
विज्ञापन