फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   दिनदहाड़े कैश वैन से सवा पांच करोड़ लूटे

दिनदहाड़े कैश वैन से सवा पांच करोड़ लूटे

Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। डिफेंस कॉलोनी इलाके में वीआईपी नंबर प्लेट लगी हुंडई वर्ना कार में आए हथियारबंद बदमाशों ने गार्ड की छाती में गोली मारकर कैश वैन लूट ली। वैन में सवा पांच करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं। ट्रामा सेंटर में भर्ती गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, वारदात के बाद राजधानी में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया था, लेकिन बदमाश वैन को मालवीय नगर में छोड़कर फरार हो गए। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया ने बताया कि दोपहर 1:10 बजे प्रीमियम शील्ड सिक्योरिटी कंपनी की कैश वैन (रेडियो टैक्सी) हौजखास आईसीआईसीआई बैंक से सवा पांच करोड़ रुपये लेेकर लाजपत नगर-एक स्थित सी-ब्लॉक जा रही थी। मूलचंद फ्लाईओवर से पहले चालक अनिल ने वैन को लेफ्ट लेते हुए निजामुद्दीन की ओर मोड़ लिया। अनिल के अलावा वैन में सिक्योरिटी गार्ड मुन्ने सिंह व अजब सिंह और कैशियर अशोक था। मुन्ने आगे चालक के साथ बैठा हुआ था। उन्हें डिफेंस कॉलोनी से लाजपत नगर जाना था। वैन डिफेंस कॉलोनी के डी-ब्लाक में सर्विस लेन पर पहुंची तो हल्का जाम लगा था। यहां पहले से हुंडई वर्ना एचआर-26 एक्यू-0051 खड़ी थी। वर्ना सवारों ने एक तरफ जाम लगा रखा था। पुलिस को दिए बयान में अनिल ने बताया कि वर्ना से पांच-छह हथियारबंद बदमाश उतरे और दोनों गार्डों को काबू कर लिया। बदमाश कैश वैन से सभी को नीचे उतारने लगे। जब गार्ड मुन्ने सिंह ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी छाती में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वर्ना को मौके पर छोड़कर कैश वैन को डिफेंस कॉलोनी के अंदर से लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े बड़ी लूट होने की सूचना मिलते ही वैन को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया। वायरलैस सैट पर कैश वैन का नंबर प्लैश कर दिया गया, लेकिन वारदात के कई घंटे बाद खाली वैन मालवीय नगर के हौजरानी में खड़ी मिली। वैन को दरी से ढका हुआ था और गार्डों से छीनी गई दोनों रायफल वैन में पड़ी हुई थीं। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वैन में कितने रुपये थे। उन्होंने बताया कि लोकल थाना डिफेंस कॉलोनी पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को बदमाशों की धर पकड़ में लगाया गया है। वर्ना व कैश वैन की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed