{"_id":"137-24664","slug":"New-Delhi-24664-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनी चौक का शीशगंज गुरुद्वारा उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी चौक का शीशगंज गुरुद्वारा उड़ाने की धमकी
New Delhi
Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस सतर्क हो गई है। दिल्ली पुलिस कंट्रोल रुम ने इस बारे में रोहतक पुलिस को सूचना दी है क्योंकि धमकी भरा फोन रोहतक गांव सुनारिया से किया गया है। दिल्ली पुलिस से मिली सूचना के तुरंत बाद रोहतक पुलिस भी मुस्तैद हो गई और आला अधिकारी पुलिस बल सहित गांव पहुंच गए। इसी बीच दिल्ली से आईबी की विशेष टीम भी रोहतक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने सुनारिया गांव के निवासी राजबीर पुत्र रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस को जिस फोन नंबर से कॉल की गई वह राजबीर के नाम पर रजिस्टर्ड था।
पूछताछ में राजबीर ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल 18 सितंबर को खो गया था। पुलिस राजबीर से बयानों की जांच कर रही है। रविवार शाम को दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन आया कि चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारे को उड़ाने उड़ा दिया जाएगा। जिस फोन नंबर से यह धमकी दी गई उस फोन की लोकेशन रोहतक के गांव सुनारिया की पाई गई। इस पर दिल्ली पुलिस ने रोहतक पुलिस को सूचना दी। साथ ही, दिल्ली से आईबी की विशेष टीम रोहतक पहुंच गई और रोहतक पुलिस से संपर्क किया। गुरुद्वारे को उड़ाने की धमकी के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। शिवाजी कालोनी पुलिस व अपराध जांच शाखा की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस उपाधीक्षक तुलाराम भी सुनारिया पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया। शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सूचना मिलने के बाद वे जांच पड़ताल के गांव पहुंचे और अब मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है। उधर, दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारे में भी दिल्ली पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और सुरक्षा कड़ी कर दी।
-----------