{"_id":"137-24444","slug":"New-Delhi-24444-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बोलीं, चकाचौंध नहीं सस्ता खाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बोलीं, चकाचौंध नहीं सस्ता खाना चाहिए
New Delhi
Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहताश नगर विधानसभा में बुधवार को आंगनबाड़ी हब केंद्र शुरू करने पहुंचीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कुछ महिलाओं से महंगाई पर सीधी बात की। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि हमें सड़क की चकाचौंध, चकाचक गाड़ियां नहीं चाहिए। खाद्य वस्तुओं के साथ-साथ बिजली-पानी की अथाह बिल से मुक्ति दिलाएं। थोड़ी असहज होकर मुख्यमंत्री बात सुनती रहीं और फिर स्टेज से उतर आईं। महिलाएं व्यथा कहती रहीं, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री समझा नहीं पाईं। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान मंच के नीचे खड़ी कांता शर्मा और उनके साथ कुछ महिलाएं आगे पहुंचने की कोशिश कर रही थीं। शोरशराबा होने पर मुख्यमंत्री ने इन्हें बुलाया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से महंगाई से बचाने की गुहार लगाई। अमर उजाला से बातचीत में कांता शर्मा ने कहा कि हमें चकाचौंध वाली दिल्ली की बजाय सबके लिए रोटी और रिहायश की सुविधा चाहिए। महंगाई में बिजली-पानी के बिल ने बुरा हाल कर रखा है। परिवार कैसे चले। मुख्यमंत्री ने बातचीत की लेकिन कोई आश्वासन नहीं दिया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कार की तरफ बढ़ीं तो कुछ स्थानीय लोगों ने लोनी रोड पर एक बिल्डर को हाउसिंग स्कीम की अनुमति देने और नक्शा पास करने में धांधली का मामला उठाया। स्थानीय निवासी विजय खुराना ने कहा कि महज 25-30 फुट चौड़ी सड़क पर 15 मंजिला रिहायशी इमारत नहीं बननी चाहिए। इससे सड़क चौड़ी की जा रही है, जिससे काफी लोग बेघर हो जाएंगे।
----
उत्तर पूर्वी जिले में आठ आंगनबाड़ी हब शुरू
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उत्तर पूर्वी जिले के कबूल नगर से एक साथ आठ आदर्श आंगनबाड़ी हब एवं गतिविधि केंद्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य देखभाल, विकास और पोषण के कार्यक्रम पर विशेष जोर दे रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में शिक्षा देने की भी व्यवस्था है। आंगनबाड़ी हब से 10 आंगनबाड़ी केंद्र जुड़े होंगे। यहां डॉक्टर्स और नर्स होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हब से मातृ एवं शिशु कल्याण का कार्य प्रभावी बनाया जा सकेगा। हब कबूल नगर, गीता कॉलोनी, करावल नगर, करावल नगर गांव, खिचड़ी पुर, घोंडा, सोनिया विहार, करावल नगर में पांचाल विहार और मंडोली में है। इसमें न केवल क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के कामकाज में तालमेल रखा जाएगा बल्कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आदर्श आंगनबाड़ी में खिलौनों की भी व्यवस्था है। बाल विकास मंत्री प्रोफेसर किरण वालिया ने कहा कि एक-साथ आठ आंगनबाड़ी हब खुलने से शिशुओं का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में नवजात शिशु और माताओं की स्वास्थ्य की देखभाल, छह वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण और 3 से 6 वर्ष के बच्चों की स्कूल पूर्व शिक्षा और पोषक आहार का प्रबंध किया जाता है।
विज्ञापन
------------
कलिंग तायेंग की हिंदी सुनकर थपथपाई पीठ
नई दिल्ली (ब्यूरो)। समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास में विशेष सचिव कलिंग तायेंग ने कार्यक्रम का स्वागत भाषण हिंदी में शुरू किया तो सब चकित रह गए। जब वह सीट पर बैठने पहुंचे तो मुख्यमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाई। राजभाषा हिंदी पखवाड़े में अरुणाचल निवासी कलिंग तायेंग की हिंदी से महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रोफेसर किरण वालिया भी बहुत प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि अब मैं तायेंग से हिंदी में बात करूंगी।