{"_id":"137-24354","slug":"New-Delhi-24354-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक ड्राइविंग मामले में सजा बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक ड्राइविंग मामले में सजा बरकरार
New Delhi
Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। खतरनाक ड्राइविंग के मामले में कड़कड़डूमा स्थित सेशन कोर्ट ने सूमो ड्राइवर रजनीश कुमार को निचली अदालत से मिली सजा को बरकरार रखा है। जिला न्यायाधीश जे आर आर्यन की अदालत ने रजनीश को 18 माह की कैद की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 28 अप्रैल 1999 की रात शादी में शामिल होकर 22 लोग सूमो से वापस आ रहे थे। इस दौरान उत्तरपूर्वी जिले के मंडोली रोड पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह रिक्शा को टक्कर मारने के बाद एक बिल्डिंग के गेट से टकरा गई। हादसे में रिक्शा चालक व सूमो सवार दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। पुलिस का कहना था कि हादसे के वक्त खेड़ा गांव निवासी रजनीश कुमार सूमो को बेहद तेज रफ्तार से चला रहा था, जिसकी वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ा। इस मामले में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रजनीश को 18 माह की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। रजनीश ने निचली अदालत के फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
