{"_id":"8ebd5a59d97cef5234fe92377327b4cf","slug":"3-72-lakh-voters-will-be-add-in-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में जुड़ेंगे 3.72 लाख मतदाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में जुड़ेंगे 3.72 लाख मतदाता
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 20 Oct 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव के लिए 16 नवंबर को जारी होने वाली फाइनल मतदाता सूची में करीब 4 लाख नए मतदाता और जुड़ेंगे।
विज्ञापन
राजधानी में 9 सितंबर के बाद अभी तक 3.72 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। सभी आवेदनों पर जांच प्रक्रिया जारी है।
इतनी बड़ी संख्या में आवेदन को चुनाव आयोग जागरूकता अभियान को बड़ी वजह मानता है। बीते कुछ दिनों में बड़ी संख्या में आवेदन रिसीव किए गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, इसमें ऑनलाइन आवेदनों की संख्या ज्यादा है। आयोग ने कहा कि 6 नवंबर तक जो भी आवेदन आएंगे, उन्हें जांच के बाद मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
नए मतदाता ही नहीं, एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा जाने और गलतियों के सुधार के लिए भी हजारों आवेदन आए हैं।
विधानसभा बदलने वाले 15,036 लोगों ने आवेदन किया है, वहीं, 14383 आवेदन नाम, पते, उम्र की गलतियों में सुधार करने के लिए किए गए हैं।