फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   1.19 crore voters press button

इस बार 1.19 करोड़ मतदाता दबाएंगे बटन

Tue, 19 Nov 2013 01:38 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 19 Nov 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
1.19 crore voters press button

दिल्ली चुनाव में इस बार 1.19 करोड़ मतदाता बटन दबाएंगे। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


बीते 2008 चुनावों की तुलना में इस बार 12 लाख से ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं। नए मतदाताओं में महिलाओं और युवाओं की संख्या ज्यादा है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, दिल्ली में कुल 66.11 लाख पुरुष मतदाता हैं, जिसमें 2008 की तुलना में 6.47 लाख का इजाफा हुआ है।

इसी तरह महिला मतदाताओं की संख्या 53.20 लाख है, जबकि 2008 में यह 47.58 लाख थी।


चुनाव अधिकारियों के मुताबिक इस बार महिला और युवा वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते चुनावों में जहां प्रति एक हजार पुरुष की तुलना में महिलाओं की संख्या 773 थी, वह इस बार बढ़कर 805 हो गई है।
विज्ञापन


इस बार 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या भी 4.05 लाख पहुंच गई है। बीते चुनाव में इस उम्र के वोटर्स की संख्या कुल वोटर्स की मात्र 0.82 फीसदी थी जो अब बढ़कर 3.40 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में पहली बार अन्य (किन्नर) मतदाताओं को जोड़ा गया है। इनकी संख्या 562 है।

दिल्ली कैंट छोटी, मटियाला सबसे बड़ी

मतदाताओं की संख्या के हिसाब से दिल्ली कैंट विधानसभा सबसे छोटी, जबकि मटियाला सबसे बड़ी विधानसभा है।

दिल्ली कैंट में कुल 1.09 लाख मतदाता हैं, जबकि मटियाला में यह संख्या 3.02 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed