फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   New animals arrived in Delhi zoo

दिल्ली : नवरात्र में जंगल के जीवों को मिला नया ठिकाना, स्वागत के साथ ही पाया नया नाम

Sat, 09 Oct 2021 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 05:41 AM IST
सार

चिड़ियाघर में बाघिन और सिंह के जोड़े का किया गया नामकरण। केंद्रीय मंत्री ने नए मेहमानों का स्वागत करने के साथ किया नामकरण।

विज्ञापन
New animals arrived in Delhi zoo
नया मेहमान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र में दिल्ली चिड़ियाघर को 'महागौरी', 'शैलजा', 'अदिति' व 'सिद्धि' मिल गई हैं। वहीं, महेश्वर ने भी जू को अपना आशियाना बना लिया है। महाराष्ट्र के नागपुर व गुजरात के केवड़िया व सक्करबग से दिल्ली पहुंचे मेहमानों का केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने स्वागत किया। साथ ही इनको नया नाम भी दिया गया। चिड़ियाघर पहुंचने वाले दर्शक अब इनका दीदार कर सकेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत महाराष्ट व गुजरात के चिड़ियाघरों से पांच वन्यजीवों को बीते दिनों दिल्ली चिड़ियाघर लाया गया था। इनमें दो मादा सिंह व दो बाघिन है। वहीं, एक नर सिंह है। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने पांचों वन्यजीवों का नामकरण किया। 
विज्ञापन


नवरात्र के मौके पर हुए आयोजन में इनको देवियों का नाम दिया गया। बाघिन का नाम अदिती और सिद्धी दिया गया है। इनको महाराष्ट्र के चांदपुर जिले की ब्रह्मपुरी वन मंडल से रेस्क्यू कर नागपुर चिड़ियाघर लाया गया था। फिर, यह बीते दिनों दिल्ली लाई गईं।दूसरी तरफ केवड़िया के चिड़ियाघर से दिल्ली पहुंची मादा सिंह का नाम महागौरी व शैलजा रखा गया। वहीं, सक्करबग से लाए गए नर सिंह का नाम महेश्वर रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दोनों बाघिन की उम्र की करीब चार वर्ष है। वहीं, महेश्वर, महागौरी और शैलजा की उम्र करीब 15 महीने है। इन वन्यजीवों के बदले में दिल्ली चिड़ियाघर से दरियाई घोड़े के जोड़े को भेजे जाने का प्रस्ताव है।

बाघ प्रजाति की संख्या हुई चार, सिंह की पांच
नए मेहमानों के आने के बाद दिल्ली चिड़ियाघर में अब रॉयल बंगाल टाइगर की संख्या चार हो गई है। इसमें करण(आठ वर्ष), बरखा(छह वर्ष) पहले से ही यहां मौजूद थे, जिनके बाद दो और बाघिन पहुंच गई हैं। वहीं, यहां कुल सिंह की संख्या पांच हो गई है, जिसमें पहले से मौजूद सुंदरम (12 वर्ष) व हेमा (सात वर्ष) और महेश्वर, शैलजा और महागौरी नए पहुंचे हैं।


इसके अलावा यहां सफेद बाघ की संख्या पांच है। इसमें तीन नर व दो मादा बाघिन हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष यहां सिंह प्रजाति में अमन और अकीला की मौत हो गई थी। वहीं, सुंदरम को भी लकवा मार गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed