फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   murder conspirator selling burger in punjab delhi police caught as customer

कामयाबी: हत्या का साजिशकर्ता पंजाब में बेच रहा था बर्गर, दिल्ली पुलिस ने ग्राहक बनकर दबोचा

Tue, 21 Sep 2021 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 12:58 AM IST
सार

आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। इसलिए पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी। काफी जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी पंजाब के अबोहर, कृष्णा नगर में बर्गर की रेहड़ी लगा रहा है। पुलिस की टीम 16 सितंबर को अबोहर पहुंच गई। वहां ग्राहक बनकर आरोपी को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
murder conspirator selling burger in punjab delhi police caught as customer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

तिमारपुर इलाके की पत्राचार कॉलोनी में 62 साल के बुजुर्ग की हत्या तिमारपुर के घोषित बदमाश ने करवाई थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी किशन बाबू (38) को पंजाब के अबोहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से छिपने के लिए आरोपी पंजाब में बर्गर बेच रहा था। पुलिस ने भी ग्राहक बनकर उसे दबोच लिया। आरोपी तिमारपुर थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, झपटमारी व अन्य के करीब 16 मामले दर्ज हैं। रंजिश में आरोपी ने नाबालिग रिश्तेदार को चाकू और 25 हजार रुपये देकर हत्या करवा दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार था। उत्तरी जिला पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फांस ने बताया कि मई 2021 में एक नाबालिग ने पत्राचार कॉलोनी, तिमारपुर में कन्हैया नामक बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात को नाबालिग लड़के ने अंजाम दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को दबोच लिया। नाबालिग ने खुलासा किया कि कन्हैया की हत्या कॉलोनी में ही रहने वाले किशन बाबू नामक शख्स ने करवाई। किशन व कन्हैया की पिछले काफी समय से रंजिश चल रही थी। नाबालिग को आरोपी ने झांसा दिया कि वह यदि कन्हैया को मार देगा तो उसका कुछ नहीं होगा। पुलिस जल्दी ही उसे छोड़ देगी। नाबालिग ने ऐसा ही किया और 25 हजार रुपये लेकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अब किशन बाबू की तलाश करने लगी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने यूपी, पंजाब, दिल्ली व दूसरे राज्यों में आरोपी की तलाश की। लेकिन आरोपी चूंकि मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। इसलिए पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी। काफी जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी पंजाब के अबोहर, कृष्णा नगर में बर्गर की रेहड़ी लगा रहा है। पुलिस की टीम 16 सितंबर को अबोहर पहुंच गई। वहां ग्राहक बनकर आरोपी को दबोच लिया गया। उसने बताया कि रंजिश में कन्हैया की हत्या की थी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed