फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Municipal Corporation will take action on putting up hoardings on house FIR will be registered

दिल्ली: मकानों पर होर्डिंग्स लगाने पर नगर निगम करेगा कार्रवाई, दर्ज होगी एफआईआर 

Sat, 13 Nov 2021 12:01 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 12:01 AM IST
सार

समिति की बैठक में पार्षद पुनीत ने कहा कि उनके इलाके में जगह-जगह अवैध रूप से मकानों पर होर्डिंग लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले एक होर्डिंग गिरने की वजह से एक दुपहिया वाहन चालक उसकी चपेट में आकर घायल हो गया था।

विज्ञापन
Municipal Corporation will take action on putting up hoardings on house FIR will be registered
पूर्वी दिल्ली नगर निगम - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी दिल्ली में मकानों पर होर्डिंग्स लगाने पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। स्थायी समिति की बैठक में निगमायुक्त ने मकानों पर लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनरों के खिलाफ अभियान शुरू की जाएगा। इतना ही नहीं, दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


समिति की बैठक में पार्षद पुनीत ने कहा कि उनके इलाके में जगह-जगह अवैध रूप से मकानों पर होर्डिंग लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले एक होर्डिंग गिरने की वजह से एक दुपहिया वाहन चालक उसकी चपेट में आकर घायल हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने सदस्यों को अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन


वहीं पार्षद मोहिनी जीनवाल ने ताहिरपुर के स्कूल में टीचरों की कमी का मामला उठाया।  उन्होंने कहा कि स्कूल में पहले तीन टीचर थे, लेकिन उनमें से दो का प्रमोशन हो गया अब केवल एक ही टीचर है और वह भी दिव्यांग है। उधर बैठक शुरू होते ही सदन के नेता सत्यपाल सिंह ने कहा कि क्वालिटी कंट्रोल में तैनात एक सहायक अभियंता का मामला कई बार बैठक में उठाया जा चुका है, मगर उनका तबादला नहीं किया गया है। इस मामले पर स्थाई समिति के अध्यक्ष बीएस पवार ने निगमायुक्त से संबंधित अधिकारी को तुरंत हटाने का निर्देष दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों को 70 वर्ष की आयु तक नौकरी पर रखने का प्रस्ताव पास किया
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने डॉक्टरों की कमी का हवाला देते हुए उन्हें 70 वर्ष तक नौकरी पर रखने का प्रस्ताव पास किया है। स्थायी समिति की बैठक में शुक्रवार को पास किए गए प्रस्ताव में भाजपा पार्षदों ने कहा कि सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। इस कारण डॉक्टरों को सेवानिवृत होने पर उन्हें पद रिक्त होने की स्थिति में 70 साल की आयु तक अनुबंध के आसार पर नौकरी पर रखा जाए। मगर उन्हीं डाक्टरों को नौकरी पर रखा जाए जो स्वच्छ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed