{"_id":"5dcdbac88ebc3e54a133f806","slug":"mother-and-younger-brother-attacked-ashram-news-noi473024513","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में मां और छोटे भाई पर सुए से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी विवाद में मां और छोटे भाई पर सुए से हमला
Fri, 15 Nov 2019 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक ने अपनी मां और छोटे भाई पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में मां-बेटे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
छह दिन बाद हालत में सुधार होने पर पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में छापे मार रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कुसुम (55) परिवार के साथ वेलकम के ए-ब्लॉक में रहती हैं। पति की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा सुनील उर्फ जीतू अपनी पत्नी के साथ कुसुम के मकान के सामने रहता है।
विज्ञापन
आरोपी सुनील का मां और छोटे भाई सुशील से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। आठ नवंबर को किसी बात पर वह सुशील और मां कुसुम से भिड़ गया। वारदात के बाद आरोपी बर्फ तोड़ने वाला सुआ लेकर आ गया और मां व भाई पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने कुसुम और सुशील को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को उनके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।