फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 400 cases of corona after two months

दो माह बाद कोरोना के 400 से ज्यादा केस

Fri, 12 Mar 2021 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
More than 400 cases of corona after two months
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को दो माह बाद 400 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। बीते तीन दिन में एक हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 409 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि 286 मरीज स्वस्थ भी हुए। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,42,439 हो गई है। इनमें से 6,29,485 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से रिकवरी दर 98 फीसदी से ज्यादा है। वहीं, कुल संक्रमण दर घटकर 4.91 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.70 फीसदी है। कोरोना से अब तक कुल 10,934 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2020 हो गई है। इनमें से 579 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1028 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में 4 मरीज भर्ती हैं। अब तक 1 करोड़ 30 लाख 81 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को 69,810 जांच की गई। इनमें से 42,187 आरटी-पीसीआर और 27,623 एंटीजन जांच रही। संक्रमण दर 0.59 फीसदी रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या में इजाफा हुआ है। राजधानी में इस समय 592 रेड जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed