{"_id":"60e4b826a4cf0615e252cc65","slug":"more-than-1400-students-registered-in-delhi-skill-and-entrepreneurship-university-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीखने में दिलचस्प है: दिल्ली स्कील एंड एंटरप्रोन्योरशिप यूनिवर्सिटी में पहले दिन 1400 से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीखने में दिलचस्प है: दिल्ली स्कील एंड एंटरप्रोन्योरशिप यूनिवर्सिटी में पहले दिन 1400 से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण
Wed, 07 Jul 2021 01:38 AM IST
Vikas Kumar
विकास कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विकास कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:38 AM IST
सार
कौशल शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ने मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है। कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डीएसईयू में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
दिल्ली स्कील एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी
- फोटो : ग्रेब स्क्रीन शॉट
विस्तार
दिल्ली के छात्र कौशल आधारित शिक्षा सीखने में दिलचस्प हैं। यही वजह है कि दिल्ली स्कील एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) की वेबसाइट पर पहले दिन 1458 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। साथ ही 31 हजार छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पहुंचे हैं। इस यूनिवर्सिटी के तहत छह हजार सीटों के लिए 13 कैंपस में 15 डिप्लोमा पाठ्यक्रम, 18 यूजी कोर्स(11 फ्लैगशिप कोर्स, बीसीए व छह बीटेक कोर्स) व दो पीजी कोर्स के लिए दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
कौशल शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ने मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है। कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डीएसईयू में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी डीएसईयू के केंद्रीकृत एडमिशन पोर्टल https://dseu.ac.in/ पर जाकर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्रों को दाखिला लेने में कोई परेशानी न हो इसके लिए यूनिवर्सिटी द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन न. 18003093209 की सुविधा भी दी गई है। इस पर छात्र दाखिला संबंधी प्रश्नों का जवाब पा सकेंगे। वहीं, फॉर्म भरने के दौरान तकनीकी सहायता के लिए एक अन्य हेल्पलाइन न. 011-41169950 शुरू किया गया है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के सभी संस्थान में दाखिला कॉउंसलिंग रूम व वर्चुअल वॉक-इन हेल्प डेस्क की शुरुआत भी की गई है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के मुताबिक, बीटेक को छोड़ कर अन्य यूजी कोर्स में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को एक इंटरेस्ट प्रोफाइलिंग टेस्ट- पर्सेनेलिटी एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट एंड जनरल एबिलिटी टेस्ट देना होगा। इससे छात्र अपनी योग्यता के अनुसार पाठ्यक्रमों को चुन सकेंगे।