फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 12 hours of work in five sittings Assembly Speaker gives details of the winter session in Delhi

'पांच बैठकों में 12 घंटे से ज्यादा काम': विधानसभा अध्यक्ष ने दिया शीतकालीन सत्र का ब्योरा, चार विधेयक पारित

Tue, 13 Jan 2026 06:28 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 13 Jan 2026 06:28 AM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि आठवीं दिल्ली विधानसभा का चौथा (शीतकालीन) सत्र पांच से नौ जनवरी 2026 तक पांच बैठकों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान लगभग 12 घंटे 39 मिनट की कार्यवाही हुई, जिसमें विधायी, वित्तीय और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
More than 12 hours of work in five sittings Assembly Speaker gives details of the winter session in Delhi
दिल्ली विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि आठवीं दिल्ली विधानसभा का चौथा (शीतकालीन) सत्र पांच से नौ जनवरी 2026 तक पांच बैठकों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान लगभग 12 घंटे 39 मिनट की कार्यवाही हुई, जिसमें विधायी, वित्तीय और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए गए। सत्र के दौरान 351 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें 60 तारांकित और 263 अतारांकित प्रश्न शामिल थे। 124 विशेष उल्लेख प्राप्त हुए, जिनमें से 33 को संबंधित विभागों को भेजकर 30 दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सत्र की शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से हुई, जिसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर सत्तापक्ष और विपक्ष के 13 सदस्यों ने चर्चा की। यह प्रस्ताव नौ जनवरी को सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि अगले सत्र से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का पूर्ण संस्करण बजाया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव को सभी दलों के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। सत्र के दौरान गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ, वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ व पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

विज्ञापन


हालिया विवादों पर सफाई देते हुए गुप्ता ने कहा कि सदस्यों को केवल मास्क पहनने के कारण निलंबित किए जाने का दावा पूरी तरह भ्रामक है। निलंबन सदन की कार्यवाही में जानबूझकर बाधा डालने के कारण किया गया। सिख गुरुओं से संबंधित कथित टिप्पणियों के मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया गया है और संबंधित वीडियो को दिल्ली राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। गुप्ता ने चिंता जताई कि कुछ लोग सदन के बाहर से विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो संवैधानिक शिष्टाचार के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए
कोर्ट फीस दिल्ली संशोधन विधेयक 2026, दिल्ली विनियोग (संख्या-एक) विधेयक 2026, दिल्ली जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 और दिल्ली दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक 2026 शामिल हैं। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए अनुपूरक मांगों को भी स्वीकृति दी गई। सत्र के दौरान डिजिटल दस्तावेजीकरण अपनाने से 3.38 लाख से अधिक पृष्ठों की बचत हुई, जिससे लगभग 40.56 पेड़ों का संरक्षण हुआ। इससे चार से साढ़े मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई और लगभग 1.69 लाख रुपये की प्रिंटिंग लागत बची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed