{"_id":"60e2fa118ebc3e726e7dfe98","slug":"monsoon-will-reach-delhi-most-late-in-15-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather update: 15 साल में सबसे अधिक देरी से दिल्ली पहुंचेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather update: 15 साल में सबसे अधिक देरी से दिल्ली पहुंचेगा मानसून
Mon, 05 Jul 2021 05:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:54 PM IST
सार
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक इससे पहले 2006 में नौ जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचा था।
विज्ञापन
काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इस साल 15 साल में पहली बार मानसून देरी से दस्तक देगा। वर्ष 2006 में मानसून 09 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। अभी दक्षिण पश्चिम मानसून ठिठका हुआ है जिसके 10 जुलाई से आगे बढ़ने की संभावना है। इस कारण से यह शनिवार के आसपास ही दिल्ली पहुंचेगा। वहीं मौसम विभाग ने आठ जुलाई से 11 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में मानसून की बारिश नहीं हो रही है। पहले विभाग ने संभावना जताई थी कि इन इलाकों में भी मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। बीते शुक्रवार व शनिवार शाम को बारिश जरूर हुई लेकिन यह मानसून की बारिश नहीं थी। मौसम विभाग ने अब पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान, दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास मानसून के गति पकड़ने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि शनिवार से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग केक्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलपदीप श्रीवास्तव के अनुसार इससे पहले वर्ष 2006 में मानसून देरी से दिल्ली पहुंचा था। उस दौरान 9 जुलाई के आसापास बारिश होनी शुरू हुई थी। इससे पहले वर्ष 2002 में 19 जुलाई को दिल्ली में पहली मानसून बारिश हुई थी। जबकि अब तक सबसे देरी से मानसून वर्ष 1987 में 26 जुलाई को आया था।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को भी तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाले। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
अभी 7 जुलाई तक पारा 41 डिग्री बने रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अभी सात जुलाई तक गर्मी अपने तेवर ऐसे ही दिखाएगी। इस दौरान पारा 41 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि उसके बाद आसमान में आंशिक बादल और हल्की बारिश से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग ने 8 जुलाई से 11 जुलाई तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस कारण से 9 जुलाई से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
पूर्वानुमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादलों की गड़गड़ाहट होने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 39.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
06 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 23 मिनट
07 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 30 मिनट