फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mock drill for security of Republic Day arrested terrorists hiding in cinema hall

दिल्ली: चांदनी चौक की साइकिल मार्केट में आतंकी हमला, गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर की मॉकड्रिल 

Tue, 18 Jan 2022 05:30 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 05:30 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को खुफिया एजेंसियों ने राजधानी में आतंकी हमले के लिए अलर्ट भी जारी किया था। गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को जांच के लिए चुपचाप मॉकड्रिल का आयोजन किया था। ऐसे अभ्यास आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन
Mock drill for security of Republic Day arrested terrorists hiding in cinema hall
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर की मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलो चांदनी चौक की साइकिल मार्केट में आतंकी हमला हो गया है, आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कुछ लोगों को जख्मी कर दिया है, जबकि कुछ को बंधक बना लिया है। जी हां, मंगलवार दोपहर को जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम में यह मैसेज फ्लैश हुआ चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में साइकिल मार्केट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वहां कैट्स एंबुलेंस, दमकल विभाग, डीडीएमए, स्पेशल सेल, स्वात, लोकल पुलिस के अलावा सिविल डिफेंस कर्मी पहुंच गए। 

विज्ञापन


अचानक हुई हलचल से स्थानीय लोग भी बुरी तरह से डर गए। उनको लगा कि शायद हकीकत में आतंकी हमला हो गया है। लेकिन कुछ देर बाद जब लोगों को पता चला कि यह कोई आतंकी हमला नहीं, बल्कि एक मॉकड्रिल है तो उन्होंने राहत की सांस ली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को खुफिया एजेंसियों ने राजधानी में आतंकी हमले के लिए अलर्ट भी जारी किया था। गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को जांच के लिए चुपचाप मॉकड्रिल का आयोजन किया था। ऐसे अभ्यास आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन


उतरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि दोपहर करीब 3.15 बजे मैसेज फ्लैश किया गया कि चांदनी चौक स्थित साइकिल मार्केट में तीन आतंकी घुस आए हैं। इन्होंने हमला कर वहां पर कई लोगों को जख्मी कर दिया है। इसके अलावा वहां पर कई लोगों को बंधक भी बना लिया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, जिले का स्पेशल स्टाफ, कैट्स एंबुलेंस, दमकल की गाड़ियां, डीडीएमए, स्पेशल सेल, स्वात, सिविल डिफेंस के अलावा अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉकड्रिल में दिखाया गया कि लोकल पुलिस व स्पेशल स्टाफ ने एक आतंकी को काबू किया, जबकि बाकी को स्पेशल सेल की टीम ने काबू किया। सब कुछ इतना असली लग रहा था कि मार्केट के दुकानदार काफी समय तक नहीं समझ सके कि यहां मॉकड्रिल हो रही है या वाकई में आतंकी हमला हुआ है। बकायदा घायल होने की एक्टिंग कर रहे लोगों को मौके से एंबुलेंस में बिठाकर भेजा गया। बाद में जब लोगों को समझ आया कि यहां कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है, बल्कि पुलिस बल अभ्यास करने के लिए पहुंची है तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed