{"_id":"607f99138ebc3ed1eb6ab6af","slug":"miscreants-took-away-15-lakh-diamonds-by-calling-themselves-policemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिसकर्मी बन 15 लाख के हीरे ले उड़े बदमाश, सुनार को चेकिंग के बहाने रोककर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिसकर्मी बन 15 लाख के हीरे ले उड़े बदमाश, सुनार को चेकिंग के बहाने रोककर की वारदात
Wed, 21 Apr 2021 08:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:46 AM IST
सार
दिल्ली में बदमाशों ने ज्वेलर के बैग से 15 लाख रुपये के हीरे उड़ा लिए। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने ज्वेलर को जांच के लिए रोका था।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने ज्वेलर को जांच के लिए रोका। बातों में उलझाकर आरोपियों ने पीड़ित के बैग से 15 लाख रुपये के हीरे उड़ा लिये। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित विभोर सिंगला (27) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित ने बताया है कि वारदात को चार से पांच आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक विभोर सिंगला परिवार के साथ चांदनी चौक इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं।
विभोर का हीरे और जेवरात का होलसेल का कारोबार है। सोमवार दोपहर के समय वह हीरे और जेवरात लेकर करोल बाग में एक पार्टी के पास गया था। वहां नवीन नामक कारोबारी को उसने बिडनपुरा इलाके में सैंपल दिए। वहां से करीब दो बजे उसने गली नंबर-34 से एक ऑटो लिया और उसमें सवार होकर वह घर की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
अजमल खां रोड के पास गंगेश्वर मार्ग पर पहुंचने पर काले रंग की बाइक पर सवार दो लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसके ऑटो को रुकवा लिया। एक आरोपी ने बताया कि गांजे की चोरी हुई है। वह उसकी जांच कर रहे हैं। बातचीत के बाद आरोपियों ने उसके ऑटो में बैग लिये एक सवारी को और बिठा दिया।

अभी यह सब ड्रामा चल रहा था कि एक बाइक पर एक युवक और आ गया। उसने ऑटो में बिठाए गए युवक के बैग की तलाशी ली। इसके बाद उससे कहा कि वह बाइक पर बैठे दोनों पुलिस कर्मियों को जाकर अपना पता नोट करवा दे। बिठाई गई सवारी ने ऐसा ही किया। इसके बाद विभोर से भी ऐसा करने को कहा गया।
विभोर अपना बैग लेकर उतरने लगा तो सवारी ने उससे बैग छोड़कर ही जाने को कहा। विभोर उनके झांसे मेंइ आ गया। नाम-पता बताने के बाद जब वह वापस आया तो बिठाई गई सवारी वहां से गायब थी। बैग की जांच करने पर उसमें रखा हीरों का पैकेट गायब था, अलबत्ता जेवरात ऐसे ही रखे थे। देखने पर बाइक सवार बाकी युवक भी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना देश बंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।