फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minor boy stabbed to death in Mangolpuri one arrested three juveniles in custody

दिल्ली: मंगोलपुरी में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या, एक गिरफ्तार, हिरासत में तीन किशोर

Sat, 03 Jul 2021 08:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 08:29 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि 30 जून को, जब मंगोलपुरी थाने के कॉन्स्टेबल सुनील गश्त पर थे, उन्हें जे ब्लॉक इलाके के पार्क के पास एक लड़का बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जिस पर चाकू से हमला किया गया था।

विज्ञापन
Minor boy stabbed to death in Mangolpuri one arrested three juveniles in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है और तीन किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी सचिन उर्फ राजा मंगोलपुरी का निवासी है और जूते के कारखाना में काम करता है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 17 वर्ष थी, उसने सचिन के रिश्तेदार के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उसे सबक सिखाने के लिए, सचिन ने अपने तीन किशोर दोस्तों को बुलाया था और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 30 जून को, जब मंगोलपुरी थाने के कॉन्स्टेबल सुनील गश्त पर थे, उन्हें जे ब्लॉक इलाके के पार्क के पास एक लड़का बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जिस पर चाकू से हमला किया गया था। एक व्यक्ति की मदद से उन्होंने लड़के को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। हमारी पुलिस टीम मे 170 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। 230 लोगों से पूछताछ की है और मामले में आरोपी और उसके तीन किशोर साथियों की पहचान की है।

उन्होंने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके तीन किशोर साथियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब सचिन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतक ने उसकी रिश्ते की बहन के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल किया, इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए उसने अपने तीन नाबालिग दोस्तों को बुलाया और चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी।


पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो खून से सने चाकू बरामद किए गए हैं। साथ ही बताया कि कपड़ों और अपराध में प्रयुक्त अन्य हथियारों को बरामद करने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed