Delhi: AAP का केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप, CCTV फुटेज ने खुली पोल: किया ये दावा
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी मुख्यालय की जासूसी केंद्र करा रहा है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज जारी कर दावा भी किया है।
विस्तार
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को एक सीसीटीवी फुटेज जारी कर केंद्र सरकार पर आम आदमी पार्टी मुख्यालय की जासूसी कराने का आरोप लगाया है। भारद्वाज ने दावा किया कि सात लोगों को भेजकर राष्ट्रीय दल की जासूसी की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग किसी सरकारी संस्था से जुड़े लग रहे हैं। पहले भी बताया गया था कि केंद्र सरकार ने इस्राइल से पेगासस सॉफ्टवेयर खरीदा था, जिसके अवशेष उन जाने-माने लोगों के फोन में मिले थे। जिनकी केंद्र सरकार से नहीं बनती।
‼️ SHOCKING‼️
— AAP (@AamAadmiParty) July 11, 2023
🎥 CCTV Footage ने Modi सरकार द्वारा जासूसी की पोल खोली 🎥
AAP मुख्यालय पर 7 जासूस भेजकर राष्ट्रीय दल की जासूसी।
यकीन न हो तो खुद देखिए!
AAP नेता @Saurabh_MLAgk ने किया बड़ा खुलासा: pic.twitter.com/sETCNDINcW
भारद्वाज ने कहा कि देश में डर और दहशत का माहौल है, क्योंकि सरकार जासूसी कराने में लगी है। अभी तक केवल लोगों की जासूसी हुआ करती थी। मगर अब एक राष्ट्रीय दल के मुख्यालय की जासूसी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर चार आदमी खड़े दिख रहे हैं। वहीं, तीन अन्य लोग पार्टी के मुख्यालय के अंदर झांकते देखे गए। अंदर जाने वाले तीन व्यक्ति उन चार लोगों से मिले हैं।