फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MCD changed the curriculum of primary schools, also changed the medium of education

Delhi News : एमसीडी ने प्राथमिक स्कूलों का पाठ्यक्रम बदला, पढ़ाई के माध्यम में भी तब्दीली

Sat, 30 Jul 2022 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Jul 2022 05:39 AM IST
सार

इसके लिए एमसीडी ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के पूरे पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग ने सभी कक्षाओं के लिए नई पाठ योजना व मासिक योजना बनाई है। सभी 1530 स्कूलों में मौजूदा समय इसी योजना के मुताबिक पढ़ाई कराई जा रही है। 

विज्ञापन
MCD changed the curriculum of primary schools, also changed the medium of education
एमसी़डी स्कूल

विस्तार

दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूलों के बच्चों की नींव मजबूत करने के अलावा इन्हें उत्कृष्टता की तरफ ले जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एमसीडी ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के पूरे पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग ने सभी कक्षाओं के लिए नई पाठ योजना व मासिक योजना बनाई है। सभी 1530 स्कूलों में मौजूदा समय इसी योजना के मुताबिक पढ़ाई कराई जा रही है। 

विज्ञापन


एमसीडी ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र में अपने सभी बच्चों को पांच लेबल पर बांटा है। लेबल एक और दो (सबसे कमजोर) के बच्चों के लिए दो महीने की फाउंडेशन कक्षाएं कराई हैं। ये सभी बच्चे दो महीने बाद सामान्य कक्षा में चले जाएंगे।   विषय अनुसार कमजोर बच्चों के लिए पीरियड वाइज फाउंडेशन कक्षाएं चलाई हैं। वहीं सामान्य कक्षाओं के लिए पाठ योजना बनाई है। इसके लिए हर महीने का एक निश्चित पाठ्यक्रम तय किया है। 
विज्ञापन


विषय की वस्तुओं के माध्यम से पढ़ाई
नर्सरी कक्षा की जुलाई महीने की पाठ्ययोजना में बच्चों को हिंदी विषय में कहानियां पढ़ाई जा रही हैं। इन्हें बरसात का मौसम पाठ पढ़ाया जा रहा है, तो बच्चों को बरसात के मौसम के बारे में बताया जा रहा है। बारिश से उनका अनुभव कराया जा रहा है। प्रकृति की सुंदरता का एहसास कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य यह है कि बच्चे वस्तुओं के माध्यम से प्रत्यक्ष अनुभव करके सीखें। इसी तरह अंग्रेजी विषय में एक महीने में केवल तीन अल्फाबेट पर फोकस कर इन्हें लिखना सिखाया जा रहा है। गणना विषय में गिनती का ज्ञान, संज्ञात्मक गतिविधियों में मिलान कराना, लिखने का अभ्यास कराया जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed