Noida: डीजे और आतिशबाजी पर भड़के मौलाना, शादी समारोह में सुनाई खरी-खोटी, उलेमाओं ने की बहिष्कार की घोषणा
उलेमा मुफ्ती अब्दुल वासे ने कहा कि मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने से समाज को नई दिशा मिलेगी। समाज तरक्की के मार्ग पर चल सकेगा। नए दौर में बुराइयों को दूर करने के लिए समाज के उलेमाओं और धर्मगुरुओं को आगे आकर समाज हित में काम करने के लिए पहल करनी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी में नई आबादी में शादी समारोह के दौरान डीजे और नाच-गाना देखकर उलेमा भड़क गए। खरी खोटी सुनाते हुए ऐसे लोगों के समारोह में शामिल न होने की उन्होंने चेतावनी दी। उलेमाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बात न मानने वालों के जनाजे में भी शामिल न होने की घोषणा की है। इस संबंध में बैठक कर उलेमाओं ने शादी समारोह में फिजूलखर्ची व दहेज पर भी रोक लगाने का फैसला लिया।
उलेमा मुफ्ती अब्दुल वासे ने कहा कि मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने से समाज को नई दिशा मिलेगी। समाज तरक्की के मार्ग पर चल सकेगा। नए दौर में बुराइयों को दूर करने के लिए समाज के उलेमाओं और धर्मगुरुओं को आगे आकर समाज हित में काम करने के लिए पहल करनी होगी।
शादियों में जो दिखावा और फिजूल खर्ची हो रही है। उस धन को युवा पीढ़ी की शिक्षा और उभरती हुई प्रतिभाओं पर खर्च करना चाहिए। ताकि समाज नए आयाम पर पहुंच सके। स्वास्थ्य, शिक्षा, सत्ता और देश में भागीदारी बनकर समाज का युवा उतरेगा तो देश में तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज का जो परिवार उलेमाओं और धर्मगुरुओं के निर्णय को नहीं मानता है। भविष्य में उस परिवार में खुशी या गम के मौके पर कोई शरीक नहीं होगा। मौलाना शब्बीर नमाजी, मुफ्ती दिलशाद, कारी शाकिर, हाफिज शमीम, मुफ्ती अनवार समेत 20 से अधिक उलेमा और धर्मगुरु मौजूद रहे।