फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   March 11 was the hottest in nine years

नौ साल में सबसे सबसे गर्म रहा 11 मार्च

Fri, 12 Mar 2021 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
March 11 was the hottest in nine years
नई दिल्ली। राजधानी में दिन का तापमान नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बृहस्पतिवार का दिन पिछले नौ सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे आंशिक रूप से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना जताई थी। विभाग इसे पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता बता रहा है। इस वजह से इसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर के मैदानी इलाकों में कम देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से तीन अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 94 फीसदी व न्यूनतम 39 फीसदी रहा। दिल्ली का नजफगढ़ इलाका 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। वहीं, पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 35.4 रहा। दूसरी ओर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बॉक्स
फिर बिगड़ी दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को फिर बिगड़ गई। एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में भी वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ न देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में अधिक सुधार दर्ज नहीं होगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा 307 सूचकांक के साथ बहुत खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा फरीदाबाद की हवा 277 एक्यूआइ के साथ खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर के नजदीक रही।

सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। बारिश की संभावना को देखते हुए इसमें हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 14 मार्च से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
-----------
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली-242
फरीदाबाद-277
गाजियाबाद-287
ग्रेटर नोएडा-307
गुरुग्राम-268
नोएडा-260
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed